मेरी कवितायें

यह ब्लाग मेरे द्वारा लिखी गयी कविताओं का संग्रह है | आप लोगो के विचारों का स्वागत है |

Thursday, June 05, 2008

हार-जीत

अब हारने की आदत हो गयी
हैअब जीतना गम लगता है !
ये जीत ये हार
कभी कभी ये सब भ्रम लगता है !
मंजिल से पहले ये जीत ये हार
दुनिया कि आँखों मे
एक अजीब सवाल लगता है !
हार जीत कि ये परिभाषा समझ ना पाया
इसका अब मुझे मलाल लगता है!
दूसरों को तो समझना अब आसान लगता है
पर इस कशमकश भरी दुनिया में
खुद को खोजना बहुत कठिन काम लगता है !
ये जीत ये हार
कभी कभी ये सब भ्रम लगता है
तो कभी अपना ही दुःख मुझे बहुत कम लगता है
इस पतन में भी कोई उत्थान लगता है
और दर्द में छुपा मधुर गान लगता है
दुःख आया है तो अब उल्लास भी आयेगा
पतझङ के बाद बसन्त मास भी आयेगा
शायद इस हानि में भी लाभ हमारा होगा
ठोकर में छिपा ज़रूर सफ़लता का इशारा होगा
तूफ़ान से भयभीत हूँ मगर खोज रहा हूँ
अब लहरों में भी छिपा एक किनारा लगता है
दूर तक फ़ैला अंधियारा है
पर मन में बसा एक उजियारा लगता है
अपना ही दुःख मुझे बहुत कम लगता है
ये जीत ये हार
कभी कभी ये सब बस भ्रम लगता है......................

Started on 20th Jan 2007. Completed by one of my Good Friend.

3 Comments:

  • At 13 July, 2008 10:08, Blogger Bhanwar said…

    jahan se maari hein ye??

     
  • At 24 August, 2008 16:31, Blogger Madhav said…

    Ab mujhe bhi tujh par garv hota hai..
    kavi tu hi nahi tera bada bhai bhi ho sakta hai.. [:)]

    Jab pade duvidha mein kabhi, apni pankityon ko dohraa lena..
    Ye haar ye jeet sab dhoka hai, Har mushkil kathinaayi mein tumhe sahjata se jeena hai..

    Yeh roop tumhara dekha hai pahli baar..
    dil ho gaya hai gad gad, bolne ke liye majboor sabd yeh chaar..

    Mubarak tumhe, jeevan ki sab safaltaein mile..
    Bhoole se bhi kabhi yaad aaye to mudkar dekh lena, hum wahi hain khade, jahan se tumhe raah badal chale..

    GM

     
  • At 05 December, 2018 23:48, Anonymous Agam Anand said…

    awesome.

     

Post a Comment

<< Home