मेरी कवितायें

यह ब्लाग मेरे द्वारा लिखी गयी कविताओं का संग्रह है | आप लोगो के विचारों का स्वागत है |

Friday, November 03, 2006

जिन्दगी कभी धुप कभी छाँव

जिन्दगी कभी धुप कभी छाँव
कंटिले पथ पे चला मैं नंगे पाँव

कभी मंजिल की आस
कभी जिन्दगी की प्यास
कभी हार ने का गम
कभी जितने का भ्रम

जिन्दगी कभी धुप कभी छाँव

सुख दुखः पाले बदलते रहे
कदम मेरे हमेशा चलते रहे
भटकता रहा मैं अपनो के बीच
पराये फिर भी साथ देते रहे

जिन्दगी कभी धुप कभी छाँव

धुन में रहा सदा मैं अपने
तोड़े नही किसी के सपने
बस यही एक आस रही
कभी मिलेंगे मेरे भी अपने

जिन्दगी कभी धुप कभी छाँव

मंजिल की ओर मेरा अथक प्रयास
ले जायेगा मुझे एक दिन उसके पास
कर्म ,कर्मफल की अभिलाशा से दूर
इसका हैं मुझे पुर्ण विश्वास

जिन्दगी कभी धुप कभी छाँव
कंटिले पथ पे चला मैं नंगे पाँव


Written on 21st October ,2006

9 Comments:

Post a Comment

<< Home